पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरप्राइज़िंग...स्टार वॉर्स की थीम पर बनेगा होटल, खिड़की से अंतरिक्ष जैसा दृश्य देखेंगे लोग

सरप्राइज़िंग...स्टार वॉर्स की थीम पर बनेगा होटल, खिड़की से अंतरिक्ष जैसा दृश्य देखेंगे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टार वॉर्स फिल्म सीरीज़ की सफलता और उसके प्रति लोगों के आकर्षण के कारण डिज़्नी ने भी तय किया है कि वह इसके प्रशंसकों को वही अहसास कराएगा। हाल ही ऑरलैन्डो, फ्लोरिडा स्थित वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड रिसॉर्ट ने स्पष्ट किया कि वहां आने वाले मेहमानों को स्टार वॉर्स की थीम पर न केवल एक होटल मिलेगा, बल्कि वहां सभी कलाकारों की तरह ड्रेस भी उपलब्ध रहेगी। बच्चे या बड़े जो कोई भी उन्हें पहनना चाहे, वह ऐसा कर सकेगा।

इस होटल के अंदर की बनावट ठीक वैसी ही होगी, जैसी फिल्म सीरीज़ में दिखाई है। जो काम डिजिटल उपकरण से होते दिखाया है, वही काम होटल में भी उसी तरह होगा। रोशनी के लिए भी िफल्म वाली ही थीम रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त होटल में प्रत्येक विंडो इस तरह डिज़ाइन की जाएगी कि उसमें से बाहर देखने पर अंतरिक्ष का नजारा दिखाई देगा। होटल भी ऐसी होगी, जैसे वह अंतरिक्ष में मौजूद कोई ग्रह पर है।

वॉल्ट डिज़्नी रिसॉर्ट ने स्टार वॉर्स थीम पर बनने वाले होटल के लिए सबसे पहले अपने मेहमानों से पूछा। पिछले कई महीनों से वहां लोगों की राय पूछी गई, उनकी पसंद के बारे में पूछा गया। उसके बाद प्रशंसकों का एक पैनल बनाकर पूरा प्लान तैयार किया गया। तब यह पुष्टि कर दी गई कि वहां जल्द ही होटल बनकर तैयार होगी। theverge.com

खबरें और भी हैं...