पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूछताछ को गई पुलिस से परिजनों ने की मारपीट, तीन गिरफ्तार

पूछताछ को गई पुलिस से परिजनों ने की मारपीट, तीन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | धोखाधड़ी के मुकदमे में सांगानेर सदर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए घर पहुंची तो उसके घरवालों ने पुलिस से ही मारपीट कर दी। सूचना पर मुहाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राजकार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों ने मारपीट के मामले में महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मुहाना थाने के सब इंस्पेक्टर बने सिंह ने बताया कि मामले में गोविंद नगर रामपुरा रोड के महेन्द्र, सुनीता और हंसराज को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश कर दिया। सांगानेर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीराम की नांगल बनवारी लाल ने गोविंद नगर रामपुरा रोड निवासी प्रभू दयाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को कई बार थाने बुलाया लेकिन वह नहीं आया। शनिवार को प्रेम कुमार के साथ एक हैड कांस्टेबल व तीन कांस्टेबल प्रभू दयाल के घर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के परिजनों ने पुलिस से धक्का मुक्की की जिससे वर्दी के बटन टूट गए साथ ही पत्थर फेंके।

सूचना पर मुहाना थाना पुलिस का जाप्ता पहुंचा और तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गए। प्रेम कुमार ने मुहाना थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...