- Hindi News
- National
- बाड़ी विधायक ग्रामीणों को लेकर वाटरवर्क्स पहुंचे, महिलाओं ने एक्सईएन से की हाथापाई
बाड़ी विधायक ग्रामीणों को लेकर वाटरवर्क्स पहुंचे, महिलाओं ने एक्सईएन से की हाथापाई
बाड़ी/धौलपुर। धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में लोग भीषण गर्मी में करीब ढाई महीने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की समस्या से परेशान करीब 50 हजार की आबादी में कुछ को तो पेयजल आपूर्ति ही नहीं मिल रही है। कई बार शिकायत के बाद भी जब लोगों की जलदाय अधिकारियों ने नहीं सुनी तो लोगों ने सोमवार को विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा से गुहार लगाई। लोगों की समस्या को लेकर बाड़ी विधायक ने जलदाय अधिकारी को फोन लगाया तो उसने विधायक को भी सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ग्रामीणों को लेकर वाटरवर्क्स पहुंचे। जहां पर पानी को लेकर परेशान तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने आक्रोशित होकर एक्सईएन अशोक बैरवा से हाथापाई की।