पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से तीन घंटे पूछताछ की

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से तीन घंटे पूछताछ की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ फरवरी में हुई मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से करीब 3 घंटे पूछताछ की। पुलिस टीम में एडीसीपी हरेंद्र सिंह, एसीपी, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन प्रमुख तथा चार निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की। केजरीवाल ने पूछताछ के बाद कहा कि पुलिस टीम ने उनके यहां रेड की और पहली बार किसी सीएम से फर्जी मामले में पूछताछ की गई।

खबरें और भी हैं...