न्यूयॉर्क| डोमिनिकन रिपब्लिक मूल के अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी रॉबिंसन केनो को डोपिंग का दोषी पाए जाने पर 80 मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिएटल मरीनर्स के बेसबॉलर रॉबिंसन दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका सिएटल की टीम से 10 साल के लिए करीब 1633 करोड़ रुपए का करार है। सिएटल ने उनसे यह करार 2013 में किया था। 35 साल के रॉबिंसन मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) के ऑल स्टार टीम में 8 बार चुने जा चुके हैं।