भारत ने अपने कॉमनवेल्थ इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा 17 मेडल जीते
गोल्ड कोस्ट| कॉमनवेल्थ गेम्स के दसवें दिन भारत ने 17 मेडल जीते। कॉमनवेल्थ इतिहास में भारत ने पहले कभी भी एक दिन में इतने मेडल नहीं जीते। इससे पहले 2010 गेम्स में एक दिन में 15 मेडल जीते थे। टेबल टेनिस सिंगल्स और जेवलिन थ्रो में पहली बार गोल्ड जीता। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और टेबल टेनिस में मणिका बत्रा ने गोल्ड दिलाया। बॉक्सिंग में मेरीकॉम, विकास कृष्णन, गौरव सोलंकी, कुश्ती में सुमित और विनेश फोगाट और संजीव राजपूत ने शूटिंग में गोल्ड जीता। इनके अलावा भारत ने 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज भी जीते।
भारत ने 2002 के मैनचेस्टर गेम्स में एक दिन (3 अगस्त) में 10 गोल्ड जीते थे।
जेवलिन थ्रो और टेबल टेनिस सिंगल्स में पहली बार कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल जीते
मेरीकॉम कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर
5 बार की वर्ल्ड चैंपियन मेरीकॉम का ये पहला कॉमनवेल्थ मेडल है। नवीन जिंदल के बाद दूसरी सांसद, जिन्होंने इंटरनेशनल मेडल जीता।
भारत ने बॉक्सिंग में सबसे ज्यादा 6 मेडल, कुश्ती में 4, टेबल टेनिस में 3 और बैडमिंटन, स्कवॉश, जेवलिन, शूटिंग में 1-1 मेडल जीते।
मणिका बत्रा
खेल: टेबल टेनिस
मेडल: गोल्ड
सुमित कुश्ती (125 किलो) में और विकास कृष्णन ने बॉक्सिंग (75 किलो) में गोल्ड जीता।
दसवां दिन: भारत ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते; अब तक 59 पदक
मेरीकॉम
खेल: बॉक्सिंग
मेडल: गोल्ड
संजीव राजपूत
खेल: शूटिंग
मेडल: गोल्ड
नीरज चोपड़ा
खेल: जेवलिन थ्रो
मेडल: गोल्ड
गौरव सोलंंकी
खेल: बॉक्सिंग
मेडल: गोल्ड
लगातार तीसरी बार फोगाट फैमिली को गोल्ड; 2010 में गीता, 2014 में बबिता और विनेश जीतीं, इस बार फिर विनेश...
विनेश फोगाट
50 किलो वर्ग कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता।
गोल्ड मेडलिस्ट पूनम यादव से मारपीट
वाराणसी| कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाली पूनम यादव से शनिवार को कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना उनके शहर वाराणसी की है। हालांकि पूनम को ज्यादा चोट नहीं आई। मामला जमीन विवाद का है। पूनम के परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के चलते गांव के प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ उन पर हमला किया।