- Hindi News
- National
- 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस रैली में राजस्थान का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व रहेगा
29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस रैली में राजस्थान का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व रहेगा
जयपुर | कांग्रेस की ओर से 29 अप्रैल को दिल्ली में रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान की ओर से सबसे अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए तैयारी है। इस सिलसिले में सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, विभागों, प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान रैली में विभिन्न जिलों से लोगों को ले जाने का व्यवस्था करने के लिए कहा गया। इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली होगी, जिसमें राजस्थान से सबसे ज्यादा संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।