पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑडी ए6: लुक बदला लेकिन फोकस कंफर्ट पर

ऑडी ए6: लुक बदला लेकिन फोकस कंफर्ट पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाल ही में हुए जेनीवा मोटर शो में ऑडी की नई ए6 को शोकेस किया गया था। अगले साल ये भारत में लॉन्च होगी। नई तकनीक से लबालब इस गाड़ी का मुकाबला अब मर्सेडीज और बीएमडब्ल्यू से होगा। गाड़ी का लुक बिल्कुल नया और मस्क्युलर है। ग्रिल और हेडलाइट्स को इस बार काफी नीचे प्लेस किया गया है। पीछे क्रोम की आड़ी लाइनें हैं, जो ध्यान खींचती हैं। कंपनी के अपने एमएलबी ईवो आर्किटेक्चर पर आधारित ये ऑडी की आखिरी गाड़ी हो सकती है क्योंकि ऑडी अब जल्द ही पोर्श के रियर-बेस्ड एमएसबी प्लैटफॉर्म पर शिफ्ट होगी। ए6 पेट्रोल, डीजल, मिड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड्स, प्लग-इन हाइब्रिड्स और इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन वेरिएंट्स में दिखाई दे सकती है। भारत में सबसे ज्यादा मशहूर 2.0 टीडीआई इंजन के बने रहने की उम्मीद है। \\\"ग्लास कॉकपिट\\\' जरूर प्रभावित करेगा। ऑडी दावा करती है कि पीछे हेडरूम, लेगरूम और शोल्डर रूम भी पहले से ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...