बार्सिलोना में 3 लाख कैटलन समर्थकों ने प्रदर्शन किया
बार्सिलोना | स्पेन के बार्सिलोना शहर में कैटालोनिया की आजादी समर्थक नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को तीन लाख लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पीले झंडों के साथ अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की। गौरतलब है कि कैटलन नेताओं पर लोगों को भड़काने का आरोप है। उनके प्रमुख नेताओं को जेल में रखा गया है। उन पर राजद्रोह का केस भी चलाया जा रहा है।