पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 203 साल पूर्व इंडोनेशिया के तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ

203 साल पूर्व इंडोनेशिया के तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
203 साल पूर्व इंडोनेशिया के तमबोरा ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था, तब एक लाख लोग मारे गए थे

1815: आज ही के दिन इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी भीषण विस्फोट के साथ फट गया था। इसे अब तक का सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट कहा जाता है। यह इंडोनेशिया के सुमबवा द्वीप पर है। सैकड़ों साल से शांत पड़ा यह ज्वालामुखी पांच अप्रैल 1815 को कंपन पैदा करने लगा। पांच दिन बाद उससे राख उठने लगी। 17 अप्रैल को बड़ा विस्फोट हुआ। लावा और धुआं आसपास के इलाके में फैल गया। गुबार इतना गहरा था कि कई दिनों तक सूरज नहीं दिखाई पड़ा। धमाके की वजह से सुमबवा द्वीप पर डेढ़ मीटर मोटी राख की परत बिछ गई। सूनामी भी आई। करीब एक लाख लोग मारे गए। ज्वालामुखी की गड़गड़ाहट डेढ़ सौ किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ रही थी। ज्वालामुखी जब तक पूरी तरह शांत हुआ तब तक द्वीप के 10 रहवासी मारे जा चुके थे। बाकी मौतें आसपास के इलाकों में हुईं।

खास  विस्फोट के बाद तमबोरा ज्वालामुखी की ऊंचाई 14,000 फीट से घटकर 9,000 फीट रह गई। अभी सुमात्रा द्वीप का माउंट सिनबंग भी बीते कुछ महीने से भड़क रहा है। वह लगातार राख और लावा उगल रहा है।

खबरें और भी हैं...