अशाेक लेलैंड करेगी 1000 करोड़ का निवेश
अशाेक लेलैंड करेगी 1000 करोड़ का निवेश
चेन्नई| हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने बुधवार को यहां अपनी वार्षिक ग्लोबल कांफ्रेंस - 2018 में इस साल 1000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद के दासारी के अनुसार यहां हमने अपने अभिनव उत्पादों और उद्योग के अग्रणी समाधानों की पूरी शृंखला पेश की है। इनमें बीएस-4 इंजनों और डिजिटल मार्केट प्लेस (डीएमपी) के लिए इंटेलिजेंट एग्जॉस्ट गैस री-सर्कुलेशन (आईईजीआर) जैसे स्वदेशी नवाचार शामिल हैं। उनके अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार पर कंपनी 100 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है।