- Hindi News
- National
- अमेरिका: कवाई में बाढ़ में फंसे 200 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया, आज फिर तूफान आएगा
अमेरिका: कवाई में बाढ़ में फंसे 200 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया, आज फिर तूफान आएगा
कवाई | हवाई स्थित कवाई द्वीप में तूफानी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 24 घंटे में दो फीट पानी गिरा। इससे आई बाढ़ में सैकड़ों लोग फंस गए हैं। करीब 200 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। बाकी फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार रात को इसी क्षेत्र में दूसरा तूफान आएगा। इससे बचाव कार्य में दिक्कत आ सकती है।