पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरएएस समेत भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि अब 31

आरएएस समेत भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि अब 31

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस 2018 समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा कर 31 मई तक कर दी है। पूर्व में यह अंतिम तिथि मंगलवार को पूरी हो रही थी। इस संबंध में आयोग ने वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग सचिव पीसी बेरवाल ने बताया कि आरएएस 2018, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, एसीएफ एंड रेंज फॉरेस्ट ऑॅफिसर, कॉलेज लेक्चरर सारंगी वाद्य, सांख्यिकी अधिकारी, वाइस प्रिंसीपल एंड सुप्रींटेंडेंट आईटीआई, ग्रुप इंस्ट्रक्टर व अन्य, सहायक अभियंता, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड, असिस्टेंट टाउनप्लानर, फिजियो थैरेपिस्ट, संस्कृत शिक्षा विभाग के विभिन्न पद और प्रोटेक्शन ऑॅफिसर पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। सर्वर पर लोड होने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। आॅनलाइन संशोधन की तिथि बढ़ाकर 1 से 7 जून 2018 की गई है। सरकार ने इस बार एसएसओ पोर्टल के माध्यम से भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

खबरें और भी हैं...