आठ साल बाद साथ दिखाई देंगे रणबीर आैर अजय देवगन
Áअजय देवगन और रणबीर कपूर आठ साल पहले ‘राजनीति’ फिल्म में साथ नजर आए थे। अब एक बार फिर से दोनों के साथ दिखाई देने की चर्चा है। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम लव रंजन टी सीरीज के बैनर तले एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें रणबीर और अजय मुख्य किरदार निभाएंगे। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। एक इंटरव्यू में अजय ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वे खुश हैं कि रणबीर के साथ काम करने जा रहे हैं। वह बेहद ही टैलेंटेड एक्टर है।