- Hindi News
- National
- करणवा में 8 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, बच्चों ने पेड़ पर लटक रहे मां के शव को नीचे उतारा
करणवा में 8 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, बच्चों ने पेड़ पर लटक रहे मां के शव को नीचे उतारा
देसूरी थाना क्षेत्र के करणवा गांव में सोमवार देर शाम 8 बच्चों की मां ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। देर शाम तक मां को घर पर नहीं देखकर सभी पुत्रों ने उसकी तलाश की तो शव एक कुएं पर पेड़ पर लटका मिला। इस पर इन बच्चों ने काफी मुश्किल से मां के शव को नीचे उतार दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह मृतका के पीहर पक्ष के सदस्य अहमदाबाद से पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार करणवा निवासी गंगाबाई प|ी रावाराम बावरी के 8 पुत्र-पुत्रियां है। सोमवार को वह अपने घर से कुएं पर पानी भरने के लिए निकली थी। काफी समय तक उसके बारे में पता नहीं चलने तथा घर पर नहीं आने पर बेटों को चिंता हुई। वे मां की तलाश में निकले तो उसका शव कुएं के समीप ही एक पेड़ पर फंदे से झूलते हुए मिला। इस पर उसके पुत्र प्रेम कुमार और पुत्री नेनू कुमारी ने अपने स्तर पर ही मां का शव नीचे उतार दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों का सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। मामले की जानकारी के बाद देसूरी थाने से पुलिस दल ने पहुंचकर मृतका के पीहर पक्ष के आने तक शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। अहमदाबाद से मंगलवार शाम 4 बजे उनके पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मृतका के पति रावाराम पुत्र हकमाजी बावरी की रिर्पोट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।