राजकोट | गुजरात में एक बार फिर ऊना कांड जैसी दलित प्रताड़ना की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक को कूड़ा बीनते हुए कारखाना परिसर में दाखिल होने पर पीट-पीट कर मार डाला गया। वीडियो सामने आने पर घटना उजागर हुई है। पांच आरोपियों ने इस वारदात को राजकोट के पास कोटडा सांगणी के शापर वेरावल में अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतक मुकेश लींबडी के परनाला गांव का रहने वाला था। उनकी प|ी जया ने बताया कि पांच दिन पहले ही वे शापर आए थे। कूड़ा बीन कर गुजारा करने के क्रम में चचेरी सास सविता के साथ रविवार सुबह वे कचरा बीनने निकले थे। यहां रादडिया इंडस्ट्रीज नामक कारखाने के पास पांच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। कचरा बीनने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। हमलावरों ने हम दोनों को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। मुकेश को दबोच कर कारखाने में अंदर ले गए और उन्हें बांध कर पिटाई की। मुकेश को बंधक बनाने की आशंका में जया जब दोबारा वहां पहुंची तो मुकेश बेहोशी की हालत में गिरा मिला।
राजकोट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।