जयपुर | कमजोर औद्योगिक मांग से सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 250 रुपए प्रति किलोग्राम टूट गई। सोना स्टैंडर्ड व 22 कैरेट जेवराती सोने में बदलाव नहीं हुआ। वहीं, अमेरिकी वायदा कारोबार एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 3.40 डॉलर घटकर 1,288.50 डॉलर तथा जुलाई डिलीवरी चांदी 0.03 डॉलर की तेजी से 16.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
जयपुर सर्राफा : चांदी (999) 40,750, चांदी रिफाइनरी 40,250 रुपए किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 31,900 रुपए, सोना जेवराती 30,300 रुपए तथा वापसी 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम।