यूएई समेत दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में मांग घटने का असर
एजेंसी | नई दिल्ली
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में मांग घटने से भारत से र| एवं आभूषणों का निर्यात अप्रैल माह में 22 फीसदी घटकर 2.6 अरब डॉलर रह गया। भारतीय र| एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के मुताबिक एक साल पहले अप्रैल में देश से 3.31 अरब डॉलर के र| एवं आभूषणों का निर्यात हुआ था। भारत से र| एवं आभूषणों का निर्यात प्रमुख तौर पर अमेरिका, हांगकांग और यूएई के बाजारों में होता है। देश के कुल आभूषण निर्यात में 80% निर्यात इन तीन देशों को ही होता है। जीजेईपीसी के उपाध्यक्ष कोलिन शाह ने कहा कि अमेरिका र| एवं आभूषण का दुनिया में सबसे बड़ा बाजार है। इसमें हाल में मांग में सुधार का रुख बना है। र| एवं आभूषण कारोबार का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7% योगदान है, जबकि देश के कुल वस्तु निर्यात में इस क्षेत्र की भागीदारी 15% तक है। उद्योग के अनुसार अप्रैल में र| एवं आभूषण निर्यात में गिरावट की खास वजह चांदी आभूषण, सोने के पदक एवं सिक्कों के निर्यात में कमी रही है। निर्यात की गई कई खेपों को लौटाया जाना भी मुख्य वजह रही है।
उद्योग जगत ने भारत से वस्तु निर्यात योजना (एमईआईएस) योजना के तहत निर्यात बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाकर समर्थन देने को कहा है।
अप्रैल में र| एवं आभूषणों का आयात 24% घटकर 2.35 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान कच्चे हीरों का आयात 13% कम हुआ।