बार्सिलोना | स्पेन, ईरान, बेल्जियम और क्रोएशिया ने सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप के लिए टीमें घोषित कर दीं। बार्सिलोना के लिए रविवार को आखिरी मैच खेलने वाले आंद्रेस इनिएस्ता और सर्गियो रामोस को चौथी बार स्पेन की वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है। जबकि, पिछला वर्ल्ड कप खेलने वाले सेस फेब्रेगास, अल्वारो मोराता, जॉर्डी अल्बा टीम से बाहर हो गए हैं। ईरान ने कावेच रेजाई को टीम से बाहर कर दिया है। उन्होंने बेल्जियम लीग के 39 मैच में 16 गोल किए थे। बेल्जियम ने रादजा नैनगोलान को 23 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है।
सर्गेई रामोस