बार्सिलोना | स्पेन के फुटबॉलर आंद्रेस इनिएस्ता ने रविवार को बार्सिलोना एफसी की ओर से अपना आखिरी मैच खेला। उन्होंने रियल सोसाइडाड के खिलाफ मैच के बाद क्लब को अलविदा कह दिया। 34 साल के इनिएस्ता पहले ही घोषणा कर चुके थे कि इस सीजन के बाद वे क्लब छोड़ देंगे। बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग ला लिगा में यह मैच 1-0 से जीतकर अपने खिलाड़ी को विजयी विदाई दी। बार्सिलोना पहले ही ला लिगा चैंपियन बन चुका है। मैच के बाद टीम को ट्रॉफी दी गई। ट्रॉफी लेने के बाद इनिएस्ता बोले- मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मेरा दिल हमेशा यहां रहेगा।’ मैच के बाद जब 99 हजार दर्शक क्षमता वाला कैंप नाउ स्टेडियम पूरा खाली हो गया तो इनिएस्ता मैदान पर लौटे और देर तक मैदान के बीच में अकेले बैठे रहे।
इनिएस्ता खाली स्टेडियम में अकेले बैठे रहे।