पिपलिया कलां| गुड़िया में एकमात्र अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है। पिछले 2 वर्षों से इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने कई बार सरपंच को आंगनवाड़ी केंद्र गुड़िया की मरम्मत हेतु शिकायत भी की। इसके साथ ही अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र की भी मरम्मत कर उसमें एक नर्स की ड्यूटी दिलाने बाबत शिकायत की गई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में रोष है।