पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ श्रमिक, 45 हजार रुपए निकाले

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ श्रमिक, 45 हजार रुपए निकाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ा | मगरा क्षेत्र के चिताड़ ग्राम पंचायत के सुगालिया बाडिया निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। सुगालिया चिताड़ निवासी कूपसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया ब्यावर में है। रविवार दोपहर करीब दो बजे एक बैंक अधिकारी बनकर कॉल आया और एटीएम बंद होने की जानकारी दी। बाद में उसने कुछ जानकारी दी। इतने में एक बार 24 हजार 999 व दूसरी बार 19 हजार 999 निकाल लिए गए। कूपसिंह को रुपए निकलने का मैसेज आने पर ठगी पता चला। इसके बाद वह सोमवार को बैंक शाखा में पहुंचकर बैक डायरी में एंट्री करवाई तथा एटीएम ब्लॉक करवाया।

कूपसिंह, जिसके साथ ठगी हुई।

ऑनलाइन ठगी की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को अपना आधार नंबर,एटीएम का पिन,आेटीपी सहित बैंक संबंधी कोई जानकारी नहीं बताए। -विष्णुदत्त राजपुरोहित, थाना प्रभारी, सेंदड़ा

खबरें और भी हैं...