पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगला में सीएम ने की बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पेनोरमा की घोषणा

डूंगला में सीएम ने की बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पेनोरमा की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़. निम्बाहेड़ा में सीएम को कल्लाजी की प्रतिमा भेंट करते लोग।

डूंगला (चित्तौड़गढ़) | मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ व फरेब के साथ सिर्फ वोटों की राजनीति की, जो हमें पसंद नहीं। पिछले 70 साल में जो विकास नहीं हुआ, वो हमने इन 4 साल में कर दिखाया। इसमें भी चित्तौड़गढ़ जिला सबसे अग्रणी है, जहां 5500 करोड़ रुपए के विकास करवा दिए। मेवाड़ में वीर झाला मन्ना का गौरवशाली इतिहास रहा है, इसलिए हम बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पेनोरमा भी बनवाएंगे। सीएम राजे मंगलवार दोपहर डायमंड ग्राउंड पर सभा को संबोधित कर रही थी। जिले में चार दिवसीय जनसंवाद के लिए आई सीएम ने आमसभा में कहा कि अब जनता की बारी है। उसे तय करना कि अगले चुनाव मे किसका साथ दे।

खबरें और भी हैं...