पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली की पहली जीत, 195 रन का लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल किया

दिल्ली की पहली जीत, 195 रन का लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओपनर जेसन रॉय दिल्ली डेयर डेविल्स को जिताकर ही मैदान से लौटे।

आईपीएल-11 में पहली बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को सूर्यकुमार यादव (53) और एविन लेविस (48) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। मुंबई ने 3.4 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए। मुंबई इंडियंस की बतौर टीम अाईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी है। सूर्यकुमार और लेविस ने पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े। यह इस सीजन में पहले विकेट के लिए पहली शतकीय साझेदारी है। सूर्यकुमार यादव पहली बार ओपन करने उतरे। टीम के 109 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार भी आउट हो गए। ईशान किशन ने 44 रन की पारी खेली।

स्कोर बोर्ड
मुंबई इंडियंस रन गेंद 4 6

सूर्यकुमार एलबीडब्ल्यू बो. तेवतिया 53 32 7 1

लेविस कै. रॉय बो. तेवतिया 48 28 4 4

ईशान किशन बो. क्रिस्टियन 44 23 5 2

रोहित कै. रॉय बो. बोल्ट 18 15 2 0

पोलार्ड बो. क्रिस्टियन 0 1 0 0

क्रुनाल पंड्या कै. तेवतिया बो. शमी 11 10 1 0

हार्दिक कै. अय्यर बो. बोल्ट 2 3 0 0

अकिला धनंजया नाबाद 4 5 0 0

मयंक मार्कंडेय नाबाद 4 3 0 0

अतिरिक्त: 10 रन. कुल: 194/7. विकेट पतन: 1-102, 2-109, 3-166, 4-166, 5-179, 6-185, 7-187. गेंदबाजी: ट्रेंट बोल्ट 4-0-39-2, शाहबाज नदीम 2-0-22-0, शमी 4-0-36-1, क्रिस्टियन 3-0-35-2, तेवतिया 4-0-36-2, मैक्सवेल 3-0-21-0.

दिल्ली डेयरडेविल्स रन गेंद 4 6

जेसन रॉय नाबाद 91 53 6 6

गंभीर कै. रोहित बो. मुस्ताफिजुर 15 16 2 0

पंत कै. पोलार्ड बो. क्रुनाल 47 25 6 2

मैक्सवेल कै. हार्दिक बो. क्रुनाल 13 6 1 1

श्रेयस अय्यर नाबाद 27 20 3 1

अतिरिक्त: 2 रन. कुल: 195/3. विकेट पतन: 1-50, 2-119, 3-135. गेंदबाजी: हार्दिक पंड्या 2-0-32-0, अकिला धनंजया 4-0-47-0, बुमराह 4-0-27-0, मुस्ताफिजुर 4-0-25-1, मयंक मार्कंडेय 3-0-42-0, क्रुनाल पंड्या 3-0-21-2.

84 रन बनाए मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में। पावरप्ले में मुंबई का सर्वाधिक स्कोर।

3.4 अोवर में मुंबई ने 50 रन बना लिए। मुंबई इंडियंस के आईपीएल में सबसे तेज।

7 वीं बार उमेश यादव (बेंगलुरू) मैन ऑफ द मैच रहे। सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड पाने वाले पेसर।

आईपीएल -11 प्वाइंट टेबल


पिता की मौत के कारण एंगिडी द. अफ्रीका लौटे
मोहाली | चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और झटका लगा है। टीम के दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज लुनगी एंगिडी पिता की मौत के कारण स्वदेश लौट गए हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। इससे पहले, चेन्नई के सुरेश रैना चोटिल होने के कारण दो मैच के लिए बाहर हो चुके हैं। वहीं, केदार जाधव पहले मैच में चोटिल हो गए थे। वे पूरे आईपीएल से ही बाहर हो चुके हैं। वहीं, कावेरी विवाद के कारण चेन्नई के मैच भी पुणे शिफ्ट हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...