पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाई महिलाएं बोलीं कोई न बताए, हम क्या पहनें

थाई महिलाएं बोलीं- कोई न बताए, हम क्या पहनें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकाक | थाईलैंड में सरकार की हिदायत के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। सरकार ने कहा था कि महिलाओं को थाई न्यू ईयर के जश्न के दौरान सावधानीपूर्वक कपड़े पहनने चाहिए। खासकर वाटर फाइट के दौरान उन्हें भड़काऊ लिवास पहनने से बचना चाहिए। ये हिदायत सामने आते ही महिलाओं ने मीटू कैंपेन की तर्ज पर हाऊ टू ड्रैस हैश टैग के साथ यौन उत्पीड़न की कहानियां लिखना शुरू कर दिया। अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए उन्होंने कुछ फोटो भी पोस्ट किए। अभियान के बारे में पटाया से टीवी एंकर सिंडी बिशप ने बताया कि अब बहुत हो गया। हमें क्या पहनना है, यह हम तय करेंगे। कोई हमें नसीहत क्यों दे। अभियान में 1650 से ज्यादा महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

खबरें और भी हैं...