पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उर्स के दो दिन बाद हसन वली बाबा की दरगाह पर हुई चोरी

उर्स के दो दिन बाद हसन वली बाबा की दरगाह पर हुई चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी | शहीद हसन वली बाबा काणा तालाब का दो दिन पूर्व उर्स भरा गया था। उर्स के दो दिन बाद शुक्रवार की रात्रि में दरगाह में गुप्त भंडार का ताल तोड़कर चोर नकदी ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने चोरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहीद हसन वली बाबा दरगाह कमेटी सदर नबाब बेग मिर्जा,मुबारक अली व यासीन खां ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि दरगाह प्रांगण में गुप्त भंडार लगा रखे हैं। शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने गुप्त भंडार के ताले तोड़कर नकदी ले गए।

सीसीटीवी में दिखे चार आरोपी
उर्स कमेटी सदर अल्लारक खां पठान ने पुलिस को बताया कि दरगाह प्रांगण में किसी प्रकार की कोई वारदात नहीं हो इसके लिए बकायदा सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने दरगाह पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चार जने गुप्त भंडार को तोड़कर उसमें से नकदी ले जाते दिखे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...