पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपी : भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पहले नाइट क्लब का उद्घाटन किया, फिर जांच करने के लिए एसएसपी को लिखा पत्र

यूपी : भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पहले नाइट क्लब का उद्घाटन किया, फिर जांच करने के लिए एसएसपी को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ | उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पहले लखनऊ में एक नाइट क्लब का उद्घाटन किया। फिर विवादों में घिरने पर जांच के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। साक्षी महाराज का कहना है कि उनसे रेस्टोरेंट बताकर उद्घाटन कराया गया था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिसका वह उद्घाटन कर रहें है वह नाइट क्लब है।





पार्टी के पूर्व महासचिव रंजन सिंह चौहान रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने के लिए साथ लेकर आए थे। मुझे खुद मीडिया से पता चला कि वह नाइट क्लब है। जबकि कुछ लोग इसे हुक्का बार बता रहे हैं। बता दें कि साक्षी महाराज ने लखनऊ के अलीगंज में एक नाइट क्लब का शुभारंभ किया था।

लखनऊ एसएसपी को लिखे खत में साक्षी महाराज ने बताया है कि उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक से लाइसेंस मांगा है। लेकिन वो लाइसेंस देने में असमर्थ है। सांसद ने आशंका जताई कि वहां सब कुछ अनाधिकृत तौर पर चलाया जा रहा है। साक्षी महाराज ने पत्र में कहा है कि रेस्टोरेंट की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...