जैकलीन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को गिफ्ट की कार
Á जैकलीन फर्नांडीज अपनी टीम को परिवार की तरह मानती हैं, इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने मिला। दरअसल, जैकी ने अपने मेकअप आर्टिस्ट शान को उनके 34वें जन्मदिन पर एक ब्रैंड न्यू कार तोहफे में दी है। शान बीते कुछ वर्षों से जैकी के साथ काम कर रहे हैं। जैकलीन वैसे भी अपने टीम मेंबर्स को कुछ ना कुछ गिफ्ट देती रहती हैं, लेकिन यह ऐसा गिफ्ट था जिसके बारे में टीम ने सोचा तक नहीं था।