‘टाइगर चार साल में पहली बार सुकून से सोया है ’
Áटाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। जैकी श्रॉफ फिल्म की सक्सेस को लेकर बेहद खुश हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा..., ‘मैं हर उस इंसान का शुक्रगुजार हूं, जिसने मेरे बेटे की फिल्म देखी आैर उसे हिट बनाया है। टाइगर ने मुझे बताया है कि हीरोपंती से डेब्यू के बाद वह पहली बार चार साल में सुकून की नींद सो पाया है। मैं एक बार फिर से सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’