पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएमएस स्टेडियम में रॉयल्स का विजय क्रम टूटा, 7 विकेट से हारे

एसएमएस स्टेडियम में रॉयल्स का विजय क्रम टूटा, 7 विकेट से हारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएमएस स्टेडियम पर लगातार 10वीं जीत के इरादे से उतरी राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल-11 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 7 विकेट से हरा दिया। रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। ओपनर डार्सी शॉर्ट ने 44 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बना मैच जीत लिया। उल्लेखनीय है कि इस मैदान पर 2013 में अपने सभी 8 मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने 11 अप्रैल को दिल्ली को हराकर यहां लगातार 9वीं जीत दर्ज की थी।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। कप्तान रहाणे और शॉर्ट ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 54 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। नीतिश राणा को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में रहाणे स्टंप हो गए। इसके बाद बैटिंग के लिए उतरे संजू सैमसन 7 रन के निजी स्कोर शिवम मावी की गेंद पर कुलदीप यादव को कैच थमाकर पैवेलियन लौटे। शॉर्ट को 13वें ओवर नीतिश राणा ने बोल्ड किया। इस समय राजस्थान का स्कोर 98 रन था। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए नीतिश राणा और टॉम कुरैन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं पीयूष चावला, कुलदीप यादव और शिवम मावी को एक-एक विकेट मिला।

स्टुअर्ट बिन्नी से हाथ मिलाते नीतिश राणा (बाएं) और कार्तिक। फोटो : योगेंद्र गुप्ता

इस मैच से पहले रॉयल्स ने एसएमएस में लगातार 9 मैच जीते थे

18अप्रैल, 2008 को आईपीएल का पहला मैच खेला गया था। उस सत्र में वार्न की अगुवाई में रॉयल्स बनी थी चैंपियन

4 बार रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई और बेंगलुरू के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में से।

कोलकाता के स्पिनर चावला और यादव ने की गेंदबाजी की शुरुआत

खबरें और भी हैं...