पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बायर्न ने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की। इसमें म्यूलर, सेंड्रो वेगनर, जोशुआ कििमच, हमल्स टॉवेल में दिख रहे हैं।

बायर्न ने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर की। इसमें म्यूलर, सेंड्रो वेगनर, जोशुआ कििमच, हमल्स टॉवेल में दिख रहे हैं।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जर्मन कप फुटबाॅल: बायर्न म्यूनिख 19वीं बार फाइनल में, थॉमस म्यूलर की हैट्रिक

बर्लिन| बायर्न म्यूनिख ने 19वीं बार जर्मन कप फुटबॉल के फाइनल में जगह बना ली है। बायर्न म्यूनिख ने बायेर लेवेरकुसेन को 6-2 से हराया। बायर्न म्यूनिख की अोर से थॉमस म्यूलर ने हैट्रिक बनाई। रॉबर्ट लेवानडोस्की ने दो और थियागो एलकेंटारा ने एक गोल किया। फाइनल में बायर्न का एनट्रेच्ट फ्रेंकफर्ट और शाल्के के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से सामना होगा।

स्पेनिश लीग: बार्सिलोना ने सेल्टा विगो के साथ खेला ड्रॉ, चैंपियन बनने से दो जीत दूर

विगो | बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग ला लिगा में सेल्टा विगो से 2-2 से ड्राॅ खेला। बार्सिलोना 64वें मिनट तक 2-1 से आगे थी। लेकिन सेल्टा विगो ने इयागो एस्पास के 82वें मिनट में किए गोल से मैच ड्रॉ करा लिया। बार्सिलोना को अब चैंपियन बनने के लिए दो मुकाबले जीतने हैं। बार्सिलोना 83 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। एटलेटिको मैड्रिड (71) दूसरे नंबर पर है।

खबरें और भी हैं...