पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मकान उड़ाने की घटना में आरोपित नक्सली पकड़ाया

मकान उड़ाने की घटना में आरोपित नक्सली पकड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाराचट्टी के गरवईयां गांव में हुई एक नक्सली घटना में शामिल नक्सली राजू यादव उर्फ राजदेव यादव को पुलिस और एसएसपी की छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह गरवईयां गांव का रहने वाला है। एसएसबी बीबी पेसरा के कैम्प कमांडर ललित कुमार ने बताया कि 2009 में गरवईया में वीरेन्द्र यादव का घर उड़ाने में यह नामजद था। इस मामले में कुख्यात नक्सली इंदल समेत कई आरोपित हैं।

गुप्त सूचना के बाद घर से उसे पकड़ा गया। छापेमारी टीम में बाराचट्टी थाना के दारोगा दीपक कुमार, एसआई गगन कुमार आदि शामिल थे।

सात साल से फरार चल रहा नक्सली गिरफ्तार

टिकारी| पंचानपुर ओपी की पुलिस ने सोमवार की रात सात वर्षों से फरार चल रहे नक्सली को गिरफ्तार किया। फिलहाल इस गिरफ्तारी को पुलिस गुप्त रख रही है। इस वजह से नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...