बाराचट्टी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में गुरूवार को प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के सुचारू रूप से संचालन को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को पीएचसी प्रभारी डा शिव शंकर झा ने बताया कि प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का व्यापक प्रचार प्रसार गांव देहात में करें, ताकि लोग नीम हकीम के चक्कर में न पड़े।