बाराद्वार रेलवे बुकिंग काउंटर से अनारक्षित स्लीपर टिकट की सुविधा नहीं, यात्रियों को हो रही परेशानी
बाराद्वार | नगर के रेल्वे स्टेशन में भी अनारक्षित स्लीपर टिकट दिए जाने की मांग उठने लगी है ताकि यात्री यहां से भी एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में सफर कर सके।
अभी यह सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दरअसल, बिलासपुर डिविजन में सबसे अधिक आय देने वाले स्टेशन में बाराद्वार का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। यहां अप और डाउन दोनों दिशाओं की चलने वाले कई सुपर फास्ट एवं एक्सप्रेस ट्रेन रूकती है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर की शुरूआत करते हैं, लेकिन बुकिंग काउंटर से एक्सप्रेस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन के अलावा जनरल टिकट ही दी जाती है। अनारक्षित स्लीपर टिकट नहीं दिया जाता इससे रेल यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। नगर समेत आसपास क्षेत्र के लोगों द्वारा बारद्वार रेलवे स्टेशन से जल्द से जल्द अनारक्षित टिकट दिए जाने की सुविधा शुरू करने की मांग की है।