पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाली निर्माण होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी बह रहा सड़क पर, पंचायत के पास फंड नहीं

नाली निर्माण होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी बह रहा सड़क पर, पंचायत के पास फंड नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटस्थ ग्राम पंचायत लवसरा के नागीनभांठा चौक में घरों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। नागीनभांठा चौक स्थित घरों के सामने नाली निर्माण नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला दूषित पानी सड़कों पर बहता रहता है।

निकासी नहीं होने से दिनभर सड़क पर दूषित पानी का जमाव रहता है। यहां से अतिरिक्त दूषित पानी बगल में स्थित तालाब में चला जाता है। इससे तालाब का पानी भी खराब हो रहा है। गंदगी और बदबू के चलते यहां लोगों को भी रहने में परेशानी हो रही है। गंदा पानी जिस तालाब में जा रहा हैं वहां लोग निस्तारी करते हैं। इस पानी का इस्तेमाल करने से बीमारी फैलने की आशंका भी शुरू हो गई है।

सड़क पर कीचड़ होने से दुर्घटना की आशंका भी

बारहों महीने सड़क पर पानी का जमाव होने से कीचड़ और फिसलन है। कई बार वाहन चालक यहां पर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। पानी का जमाव होने से सड़क भी खराब हो रही है।

पंचायत द्वारा रूरल मिशन के तहत प्रपोजल तैयार कर शासन से गांव में नाली निर्माण की मांग की गई है। मंजूरी मिलने के बाद नाली निर्माण होगा। \\\'\\\' मुन्नालाल गोंड़, सरपंच ग्राम पंचायत, लवसरा

ग्राम लवसरा के सड़क में बहता जमा गंदा पानी।

खबरें और भी हैं...