पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ अंबेडकर की पांच धातुओं से बनी प्रतिमा का किया गया अनावरण

डॉ अंबेडकर की पांच धातुओं से बनी प्रतिमा का किया गया अनावरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाइवे अंबेडकर चौक में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। चौक में धातु से बनी डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया। बाइक रैली भी निकाली गई। प्रतिमा का निर्माण ढाई लाख रुपए से कांसा पीतल लोहा, चांदी सहित पांच धातुओं से किया गया है।

प्रतिमा दिल्ली में बनाई गई है।

समारोह के मुख्य अतिथि बसपा जिलाध्यक्ष डॉ रोहित डहरिया थे, अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम र|ाकर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों द्वारा बाबा साहब की जीवनी के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंचशील एवं श्रीचरण का सामूहिक पाठ भी किया । इस अवसर पर बसपा प्रदेश महासचिव राधेश्याम सूर्यवंशी, जगराम लक्ष्मे, भागवत जायसवाल, खीकराम बरेठ, सरवन सिदार, नारायण कुर्रे, राजू रात्रे, रामलखन र|ाकर, अर्जुन मिर्धा, रामभरोष यादव, अजित काठले उपस्थित थे।

चौक में स्थापित डॉ. अंबेडकर की धातु की प्रतिमा।

अंबेडकर को बताया महामानव

भीमराव अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।

जांजगीर-नैला | सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएल रात्रे ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को महामानव बताया।

उन्हें दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, मानवतावादी बताया और उनके जीवन दर्शन और विचारों को आत्मसात करने की बात कही। अध्यक्षता मालती देवी रात्रे ने की। विशिष्ट अतिथि आरएल सूर्यवंशी, रमेश पैगवार, एआर सूर्यवंशी, बीपी खरसन, प्रोफेसर गोवर्धन सूर्यवंशी, टीसी र|ाकर, लखेश्वर किरण, डॉ. जैनेंद्र सूर्यवंशी, डॉ. विष्णु पैगवार, रेवाराम सूर्यवंशी, बेदराम रात्रे, अमरनाथ बर्मन, रामनारायण प्रधान, रामायण सूर्यवंशी थे । प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने कहा बाबा साहब दूरदर्शी राजनीतिज्ञ होने के कारण सभी वर्गों का विकास के सिद्धांत के प्रतिपादक थे। इसलिए समाज के इन वर्गों के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन को दूर करने लिए आरक्षण की व्यवस्था किया।

खबरें और भी हैं...