पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • गुजरात के जामनगर से निकली जागनी रथयात्रा नगर होकर रायगढ़ रवाना

गुजरात के जामनगर से निकली जागनी रथयात्रा नगर होकर रायगढ़ रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री कृष्ण प्रणामी संप्रदाय की जागनी रथयात्रा गुरूवार को नगर में पहुंची। दोपहर 12 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन के सामने श्री कृष्ण प्रणामी सुन्दरसाथ सत्संग मंडली ने आतिशबाजी करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

आयोजन समिति की श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण प्रणामी धर्म के आद्य प्रवर्तक महामति श्री प्राणनाथ के चतुर्थ शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में 21 सितंबर 2017 से श्री नवतन पुरी धाम जामनगर गुजरात से यह जागनी रथयात्रा निकली है जो भारत के उत्तर एवं पूर्वांचल के विभिन्न राज्य से होते हुए आज यहां पहुंची है। यात्रा का नेतृत्व प्रणामी संप्रदाय के गुरू श्री श्री 108 मोहन प्रियाचार्य द्वारा किया जा रहा है। स्वागत पश्चात दोपहर 3 से 4.30 बजे तक अग्रसेन भवन में सत्संग का आयोजन किया हुआ जिसमे नगर एवं आसपास के महिलाएं एवं भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। शाम 4.30 बजे से महिलाओं एवं भक्तों ने हाथ में ध्वज लिए सजे हुए रथ के साथ जागनी रथ यात्रा अग्रसेन भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण करते हुए नेहरू चौक पहुंची। इसके बाद जागनी रथयात्रा रायगढ के लिए रवाना हो गई।

खबरें और भी हैं...