पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंसस ने ऑपरेटर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाराहाट प्रखंड के औरिया पंचायत समिति सदस्य मो. अयाजुद्दीन ने मनरेगा कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर नंद बिहारी भारती उर्फ नंदू पर अभद्र व्यवहार एवं मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में डीडीसी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि 28 अप्रैल को वह पंचायत से संबंधित जानकारी लेने के लिए बाराहाट के मनरेगा कार्यालय में पीओ से मिलने गए थे। कार्यालय में पीओ के मौजूद नहीं रहने से उन्होंने उनके बारे में मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर नंद बिहारी उर्फ नंदू से पूछा तो वह भड़क गए और तुरंत कार्यालय से बाहर जाने को कहा। पंसस ने आवेदन में यह भी जिक्र किया है कि कंप्यूटर ऑपरेटर बाराहाट मनरेगा कार्यालय में गत 11 वर्षों से पदस्थापित हैं। यही कारण है कि वह मनमानी करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बराबर अभद्र व्यवहार करते हैं। उधर इस संबंध में नंद बिहारी भारती ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं।

खबरें और भी हैं...