बाराहाट | बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के मोतिहारी निवासी मोहम्मद सलीम अंसारी ने शिक्षक के खिलाफ एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि उनका बच्चा मोहम्मद सरवर स्थानीय स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहा है। उस विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका द्वारा किताब मांगे जाने को लेकर बच्चों के साथ मारपीट एवं दंड बैठक करवाया गया। जिससे बच्चे को काफी शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ा। डॉक्टर के द्वारा जांच कराने के उपरांत उचित उपचार के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। जहां इलाजरत मोहम्मद सरवर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।