पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कनीय अभियंता पर कार्रवाई की अनुशंसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाराहाट | प्रखंड क्षेत्र में संचालित मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल जल याेजना में मची लूट के बीच बीडीअाे ने एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई आरंभ कर दी है।

कार्रवाई करते हुए बीडीअाे ने जल नल योजना संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे कनीय अभियंता पर कार्रवार्इ की अनुसंसा करते हुए डीएम को पत्र भेजा है। बीडीअाे ने डीएम को लिखे पत्र में कनीय अभियंता मतीन खान के खिलाफ जल नल योजना का बिना स्थल जांच किए रिपोर्ट तैयार करने व बैठक में हिस्सा नहीं लेने का दोषी मानते हुए कनीय अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की अनुशंसा की है।

खबरें और भी हैं...