राज्य परिवहन निगम फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी गठित
बारां| राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन के संभाग स्तरीय अधिवेशन के दौरान मुख्य वक्ता राजबिहारी शर्मा की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सभी की सहमति से जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी में राजेश कुमार सुमन को कार्यकारी अध्यक्ष, महेंद्र मिश्रा को सचिव, हरिशंकर नामा, जुनैद मोहम्मद व अब्दुल सादिक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संगठन मंत्री ओमप्रकाश जांगिड़ व राधेश्याम मेहरा, प्रवक्ता अमित सिखवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश पारेता, प्रेस सचिव लक्ष्मीचंद मालव, नीतेश मीणा व ओमप्रकाश मालव को बनाया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य रवि यादव, शाकिर हुसैन, रामकरण वर्मा, धर्मपाल सिंह व जीवनलाल को बनाया गया है।