स्ट्राबेरी की फसल बढ़ाएगी सहरिया परिवारों की आय
शाहाबाद| सहरिया बहुल क्षेत्र में स्ट्राबेरी की खेती सफल होने लगी है। प्रायोगिक रूप से की गई खेती में अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अब स्ट्राबेरी की फसल को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बन सके। परियोजना समंवयक सूरज खंगार ने बताया कि जनजाति मंत्रालय एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास की ओर से सहरिया जनजाति को सांस्कृतिक सामाजिक आर्थिक रुप से समृद्ध करने के लिए सहरिया अभिनव कृषि योजना स्वीकृत की है। इसमें सहरिया परिवारों को स्थाई स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अपनी जमीन के छोटे हिस्से में सब्जियों को पैदाकर उसे बेचकर परिवार की आय बढ़ा सके। परियोजना के माध्यम से महिला समूह को स्ट्राबेरी के पौधे वितरित किए गए हैं। स्ट्राबेरी औषधीय रूप से गुणकारी है। सहरिया महिला समूह स्ट्राबेरी की सप्लाई बारां तक की जा रही है।