पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारां के रोडवेज परिसर में घटिया मटेरियल लगा रहा था ठेकेदार

बारां के रोडवेज परिसर में घटिया मटेरियल लगा रहा था ठेकेदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. रोडवेज डिपो में चल रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर कार्य बंद करवाते कर्मचारी।

बारां| रोडवेज डिपो में ठेकेदार द्वारा इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान घटिया मटेरियल लगाने का विरोध करते हुए रविवार को रोडवेज के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर काम को बंद कराकर मजदूरों को डिपो से बाहर कर दिया। इसके बाद ठेकेदार द्वारा मौके पर आने व काम देखने के बाद ही काम शुरू करने की बात कही है।

रोडवेज डिपो में पेट्रोल पंप के पास इंटरलॉकिंग का कार्य एचपीसीएल कंपनी के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद बसों के आवागमन को लेकर रैंप का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार के मजदूरों द्वारा बजरी की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है। डिपाे से स्टैंड पर जाने के लिए रोजाना बसों को रैंप से गुजारते समय रैंप के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बसों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। ऐसे में घटिया मटेरियल मिलने पर काम बंद कराने के बाद ठेकेदार से फोन पर बात की तो ठेकेदार से अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के मजदूरों को डिपो से सामान लेकर बाहर कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों का कहना था कि जब निर्माण कार्य के दौरान सरकार की राशि खर्च हो रही है तो डिपो में काम की क्वालिटी होनी चाहिए। इस दौरान मजदूर संघ के चतुर्भुज मालव, फेडरेशन के आशुतोष शर्मा, लक्ष्मी मालव, हरिचरण चौधरी, महेंद्र सिंह भाटी आदि मौजूद थे। रोडवेज कर्मचारी संघ ने परिवहन विभाग पर कार्रवाई को लेकर पक्षपात का आरोप भी लगाया है। मजदूर संघ के चतुर्भुज मालव ने बताया कि रोडवेज के वाहन के सभी दस्तावेज डिपो कार्यालय में रहते हैं, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से रास्ते में राेडवेज बसों को रोककर कागज व अन्य दस्तावेज देखे जा रहे हैं, जबकि निजी परिवहन बसें जिलेभर में अवैध रूप से दौड़ रही हैं, उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके लिए कई बार कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी परिवहन बसों को खुली छूट दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...