कच्ची बस्ती में वितरित की साड़ियां और चप्पल
बारां| स्वर्णकार महिला मंडल की ओर से परोपकार कार्यक्रम के तहत सोमावती अमावस्या एवं वैसाख महीना शुरू होने के अवसर पर कच्ची बस्ती की जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां एवं चप्पले वितरित की गई। स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने बताया कि इस दौरान महिलाओं का शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की रश्मि सोनी, कविता सोनी, प्रमिला सोनी, साधना सोनी, चंदा सोनी, कमलेश सोनी, कृष्णा सोनी, पदमश्री सोनी, निरमेश सोनी सहित कई सदस्य मौजूद थी। अंत में मृदुला सोनी एवं रेखा सोनी ने धन्यवाद दिया।