पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युकां अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणेां की समस्याएं

युकां अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणेां की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. ग्रामीणों की समस्याएं सुनते युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मराज मेहरा।

बारां | युवा कांग्रेस आपके द्वार जनजागरण अभियान जनता की अदालत कार्यक्रम के तहत साेमवार को लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज मेहरा ने देंगनी, अरण्या, बहादुरगंज, डाबरियाए,हरनावदा, मूंडला बिसोती, बामनहेड़ा एवं बैरपुर का दौरा किया। कार्यक्रम संयोजक नेमीचंद नागर ने बताया कि इस दौरान मेहरा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मूंडला, अरण्या में जनसभाओं को संबोधित करते हुए धर्मराज मेहरा ने कहा कि किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण मायूसी छाई हुई है। सरकारी कांटों पर पिछले सीजन पर बेची हुई फसलों का भुगतान अभी तक नहीं मिला, नरेगा श्रमिकों को छह माह से मजदूरी का भुगतान नही हुआ, विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन के लिए आशार्थी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं। पेयजल की किल्लत से लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं, युवा बेरोजगारी और आमजन बढ़ती मंहगाई से परेशान हैं। ऐसे में भाजपा सरकार जाति और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर के मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। प्रदेशसचिव नरेंद्र मीना ने गावों में जनसमस्याओं का अंबार लगा है। इस दौरान बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लोकेश नागर, उपाध्यक्ष सुनील सुमन, पवन मीणा, जुगल पांचाल, शाहरुख खान, लेखराज बैरवा, सोनू खड़ीला, निर्मल मीना, वरिष्ठ नेता मांगीलाल मीणा, सरपंच सुरेश धाकड़, नंदलाल मेघवाल, कालूलाल मेघवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...