प्लांटेशन में आग से पेड़ जले, दमकल ने बुझाई
बारां| शहर के समीप से गुजर रहे एनएच-27 पर कोटा रोड पर एसकेजी फैक्ट्री के पास किए गए प्लांटेशन में सोमवार को आग लग गई। जिससे कई पेड़ जल गए। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मी रमेशचंद्र वर्मा, सत्यनारायण मीणा, राजाराम मीणा, देवीशंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं बड़ा हादसा टल गया।
बारां. एसकेजी फैक्ट्री के पास लगे प्लांटेशन में आग बुझाते दलकलकर्मी।