नियमीतिकरण की मांग को लेकर नरेगा संविदाकार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार
जिले में कार्यरत महात्मा गांधी नरेगा योजना के संविदा कार्मिक सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। नरेगा कार्मिक संघ के जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी ने बताया कि संविदा कार्मिकों ने चार सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि संविदा कार्यरत कार्मिकों के समायोजन के लिए के लिए साल 2013 में पंचायत राज विभाग में राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती के 4900 तथा कनिष्ठ लिपिकों के 19500 पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी।
इसमें से 8500 पदों पर नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। शेष 10 हजार 500 पदों पर अभी भी कार्मिक एवं राजस्थान के बेरोजगार युवा नियुक्ति की आस लगाए बैठे हैं।
कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 में विज्ञापित पदों में से शेष पदों पर हाइकोर्ट के आदेश, आरक्षण नियमों के तहत रोस्टर प्रणाली को पूर्ण करने के लिए भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू कर नियुक्ति दी जाए। शीघ्र समायोजित नहीं करने पर संविदा कार्मिक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज की समस्त योजनाओं का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्यागी, राहुल गौतम, गुलाबचंद, छोटूलाल, चेतन,हेमराज, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
बारां. अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देते नरेगाकर्मी।
इधर, एनआरएचएम संविदाकर्मी 42वें दिन से धरने पर
बारां| जिले के एनआरएचएम संविदा कार्मिकों लेखाकार, पीएचसी हैल्थ सुपरवाइजर, कंप्यूटर आॅपरेटर, डाटा एंट्री आॅपरेटराें का प्रदेश कमेटी के आह्वान पर सोमवार को 42वें दिन भी धरना जारी रहा। संविदा कर्मियों ने बताया कि एक महीने से ज्यादा का समय होने के बावजूद भी सरकार व विभाग संविदाकर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कार्मिकों के सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण फ्लेगशिप योजनाएं राजश्री, जेएसवाई, आशा सॉफ्ट, पीसीटीएस एवं भुगतान संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सीएमएचओ कार्यालय परिसर धरना स्थल पर योगेश साहू, लिलेश अग्रवाल, कौशल खत्री, शिवराज मीणा, रितेश शर्मा, लालचंद मीणा, नवीन नामा, रामदयाल वैष्णव, अनुपम गोयल, राजेंद्र गोस्वामी, देवकीनंदन, दिलीप तिवारी, लोकेश सांखला, रितेश शर्मा, मुकेश गोचर, राकेश मीणा, आदि मौजूद थे।
बारां. मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते प्रेरक।
प्रेरक संघ ने बकाया मानदेय व नियमितिकरण के लिए सौंपा ज्ञापन
बारां| जिला प्रेरक संघ की ओर से प्रेरकों को बकाया मानदेय दिलाने व नियमितिकरण की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। शाहाबाद ब्लाॅक अध्यक्ष ब्रह्मदत्त भार्गव व महामंत्री चंदन मेहता ने बताया कि इससे पूर्व संघ की बैठक जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा की अध्यक्षता में पब्लिक पार्क में हुई। जिसमें वक्ताओं ने बकाया मानदेय व नियमितिकरण मांग को लेकर समाधान नहीं होने पर एक मई से क्रमिक भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि प्रेरकों का 18 माह का मानदेय बकाया चल रहा है। बकाया मानदेय लगभग एक करोड़ रूपए पिछले तीन वर्षों से सतत शिक्षा विभाग के खाते में पड़ा है, लेकिन विभागीय अधिकारी टालमटोल कर प्रेरकों को चलता कर देते हैं। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान प्रेरकों को नियमित करने की घोषणा की थी। ज्ञापन देने वालों में रूपेश सोनी, रेवा कुमारी, सुनिता गोचर, ओम यादव, कमल सोनी, बृजमोहन नागर, फूलसिंह मीणा, सतवंती, आयनामति, ईश्वरलाल, नंदकिशोर, नवल केरवालिया, सुरेंद्र शर्मा समेत कई प्रेरक मौजूद थे।