पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेदाग सेवा पूरी करने पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को नवाजा

बेदाग सेवा पूरी करने पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को नवाजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस दिवस पर आयोजित समारोह में 117 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसपी डीडी सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस दिवस समारोह पुलिस लाइन बारां में आयोजित किया गया। इसमें सेरेमोनियल परेड ली गई।

परेड के बाद वर्ष 2016 के 8 उत्तम सेवा चिन्ह व 19 अतिउत्तम सेवा चिन्ह, वर्ष 2017 के 56 उत्तम सेवा चिन्ह व 17 अति-उत्तम सेवा चिंह हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल को दिए गए। इस प्रकार कुल 100 उत्तम सेवा चिन्ह व अति-उत्तम सेवा चिन्ह हैडकानिस्टेबल व कोस्टेबल को प्रदान कर सम्मानित किए गए। उत्तम सेवा चिन्ह 10 वर्ष की बेदाग सेवा पूर्ण होने पर वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर दिया जाता है। अति उत्तम सेवा चिन्ह, उत्तम सेवा चिन्ह मिलने के तीन वर्ष बाद बेदाग सेवा पूर्ण होने पर वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर प्रदान किया जाता है।

जिला बारां के 17 सहायक उप निरीक्षक, हैड कांस्टेबल को भी वर्ष 2017 के सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज, कोटा की ओर से सोमवार को पुलिस दिवस समारोह के दौरान पुलिस लाइन कोटा शहर में सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, अतिउत्तम सेवा चिन्ह मिलने के सात वर्ष बाद वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर प्रदान किया जाता है।

बारां. पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...