पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद टीम ने बगरू धाम पर ली काम कराने की जानकारी

नगर परिषद टीम ने बगरू धाम पर ली काम कराने की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां | विकास की बाट जोह रहे डोल तालाब स्थित बगरू धाम का सोमवार को नगर परिषद सभापति कमल राठौर की अगुवाई में उपसभापति गौरव शर्मा व अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान बैठक कर महंत व क्षेत्रवासियों से वहां की आवश्यकता व सुविधाओं की जानकारी लेकर विकास पर चर्चा की। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता श्याममनोहर शर्मा ने बताया कि बगरू धाम के विकास व सौंदर्यकरण समेत मूलभूत जरूरतों व सुविधाओ को लेकर बार-बार ज्ञापन दिए जाते रहे हैं। इस पर सभापति के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया व क्षेत्रवासियों से मांग पत्र लिए।

पार्षद विजयदीप नागर, राहुल शर्मा ने बताया कि बगरू पर शंकर भगवान का मंदिर है। जो लोगों की आस्था का केंद्र है। लेकिन यह स्थल सरकार व जिम्मेदार लोगों की अनदेखी से सुंदरता खोता जा रहा है। उपसभापति गौरव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद टीम ने सभापति कमल राठौर के नेतृत्व में बगरू धाम समिति के सदस्य व वहां पर भगवान की सेवा पूजा करने वाले महाराज से सामान्य चर्चा कर वहां की मूलभूत जरूरतों के बारे में जानकारी ली और सभी ने मौके पर जाकर पाया कि इतने रमणीक स्थल पर पहुंचने के लिए कोई पहुंच मार्ग नहीं बन पाया है। सभापति राठौर ने तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिन कें बगरू धाम तक पहुंचने के लिए रास्ता का एस्टिमेट तैयार करें। इस दौरान राजस्व अधिकारी, अभय मीणा, कनिष्ट अभियंता मानसिंह मीणा, श्याममनोहर शर्मा, ड्राफ्टमैन सुरेश चौधरी, पार्षद विष्णु शाक्यवाल, क्षेत्रीय प्रतिनिधि बगरू धाम ओम चक्रवर्ती समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...