पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर नहीं लग सकेंगे एलडीसी या अन्य कर्मचारी

ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर नहीं लग सकेंगे एलडीसी या अन्य कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीना ने आदेश जारी करते हुए ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर एलडीसी व अन्य कर्मचारी की नियुक्ति नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

शासन सचिव एवं आयुक्त ने बताया कि पंचायतों में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों को आवंटित ग्राम पंचायत का चार्ज विकास अधिकारियों द्वारा बार-बार बदलते हुए पंचायत प्रसार अधिकारी या कनिष्ठ सहायक एवं पंचायत सहायक को सौंप दिया जाता है। शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीणा के आदेश में लिखा है कि ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पद का चार्ज सौंपे जाने के संबंध में 24 जून 2014 को विभाग के आदेश क्रमांक 1939 तहत नियम लागू होंगे। (शेष|12 पर)

ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर एलडीसी या अन्य कर्मचारियों को नहीं लगाए जाने के संबंध में आदेश आए हुए हैं। अब दूसरे ग्राम विकास अधिकारी को ही उनकी जगह लगाया जाएगा। -दिवाकर मीणा, बीडीओ, किशनगंज

खबरें और भी हैं...